Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने राजस्थान विश्वविद्यालय के सीडीपीई का किया शैक्षणिक भ्रमण

    1 hour ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय के भौतिकी शिक्षा विकास केंद्र (सीडीपीई) में जी. जी. डी. एस. डी. महाविद्यालय, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने 27 अक्टूबर को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय के एम.एससी. भौतिकी के छात्र भी सम्मिलित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को भौतिकी के विभिन्न प्रयोगों एवं उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।  

    ​कार्यक्रम के दौरान प्रो. वाई. के. विजय ने विद्यार्थियों को भौतिकी विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए इसके व्यावहारिक उपयोगों पर प्रकाश डाला। उनके व्याख्यान से विद्यार्थियों को भौतिकी की अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।  

    ​सीडीपीई की निदेशक सरिता कुमारी के मार्गदर्शन में केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सीडीपीई द्वारा विकसित विभिन्न भौतिकी उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इनमें लीनियर एयर ट्रैक, मैग्नेटिक बैलेंस, बार्टन पेंडुलम तथा कंपाउंड पेंडुलम प्रमुख रहे। विद्यार्थियों को इन उपकरणों की कार्यप्रणाली एवं प्रयोगों में उनकी उपयोगिता से अवगत कराया गया।  

    ​इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ भौतिकी के प्रायोगिक पक्ष से परिचित कराना था। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित हुआ।  

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के APTC का शानदार प्रदर्शन: RPSC सहायक आचार्य और लाइब्रेरियन परीक्षा-2023 में चमके विद्यार्थी
    Next Article
    जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव रूप में ध्रुवपद विमर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 'ध्रुवपद धरोहर ' 29 अक्टूबर को

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment