Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अग्रवाल पीजी कॉलेज की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

    6 hours ago

    लाल कोठी थाना प्रभारी के साथ कॉलेज की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन पर्व 

    राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में आज अग्रवाल पीजी कॉलेज मे दिनांक 27 अगस्त 2026 को लाल कोठी थाना प्रभारी श्याम सुंदर एवं उनके सभी स्टाफ सदस्यों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

    इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ बी एल देवन्दा ने सभी पुलिस कर्मियों को कॉलेज की छात्राओं द्वारा कलाई पर रक्षा सूत्र बंधाकर संकल्प जताया और भविष्य में आगे बढ़ने की कामना की तथा बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अलावा पूरे वातावरण में अपनेपन एवं सामाजिक समरसता की भावना पैदा करता है।

    थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन भाई बहन का एक त्यौहार ही नहीं है बल्कि यह भारतीय संस्कृति में प्रेम, सभ्यता और सोहार्द का वातावरण पैदा करने का संदेश देता है इस बात पर बल देते हुए अपनी हाथों पर राखी बंधवाई। थाना प्रभारी के अलावा उनके महकमे के सभी साथियों ने छात्रोंओ से राखी बंधवा कर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम के अंत में स्काउट एवं गाइड टीम के सदस्यों द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नारिका इन्क्यूबेशन सेंटर के अंतर्गत भौतिकी विभाग की प्रयोगशाला में दिनांक 27 अगस्त को एक वैज्ञानिक प्रयोग सम्पन्न किया
    Next Article
    सर्व समाज की महिलाओं ने राज्यपाल महोदय को महिला सुरक्षा संबंधी ज्ञापन सौंपा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment