Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अग्रवाल पी.जी. कॉलेज में जेएनयू सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर। जेएनयू सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा अग्रवाल पी.जी. कॉलेज, जयपुर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

    शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. वी. अग्रवाल, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश केशवानी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा वशिष्ठ, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. गिरीश चौहान, डॉ. करण बेनीवाल तथा डॉ. आशुतोष दयाल सहित अन्य चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति जागरूक किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सचिव कमल नानूवाला रहे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. एल. देवंदा ने अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है तथा महाविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

    कार्यक्रम के दौरान सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को महाविद्यालय परिवार की ओर से राजस्थानी साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मनीष मित्तल, श्री राहुल पारीक की भी उपस्थिति रहीं। सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन, जेएनयू सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम तथा स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी आगंतुकों एवं चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
    Next Article
    बिजली-पानी की समस्या पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सख्त

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment