Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता तूंगावाला के महासभा में आजीवन मुख्य संरक्षक बनने पर स्वागत

    17 hours ago

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता तूंगावाला के महासभा में आजीवन मुख्य संरक्षक बनने पर उनके घर पर महासभा पदाधिकारियों व आजीवन संरक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर, शॉल व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया । मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खूंटेटा, आजीवन संरक्षकगण हनुमान सहाय ओढ, कृष्ण मोहन खंडेलवाल, ललित खंडेलवाल, राकेश कूलवाल, पत्रिका प्रभारी राम स्वरूप ताम्बी, उपप्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद्र सौखिया व संयुक्त मंत्री नितिन खंडेलवाल भरतपुर आदि उपस्थित थे । उपस्थित सभी ने महासभा अध्यक्ष द्वारा आजीवन संरक्षक पद लेने व महासभा के महिला कल्याण कोष में 31 लाख रुपए देने के वचन की सराहना की । रमेश चंद्र गुप्ता तूंगावाला ने उपस्थित सभी के सामने इनमें से महासभा कोष में ऑनलाइन 5 लाख रुपए ट्रांसफर भी कर दिए । महासभा अध्यक्ष पद हेतु घोषित वचन राशि रुपए 31 लाख श्री रमेश चंद्र गुप्ता तूंगावाला महासभा कोष में जमा करवा चुके हैं । 

    राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महासभा कोष में दी जा रही दान राशियों से महिला सहायता कार्यक्रमों, छात्रवृत्ति व मेडिकल सहायता कार्यक्रमों को चलाने में सहयोग मिला है ।

     

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) के खंडेलवाल समाज के विकास मे अथक परीश्रम करते हुए तन मन एवं धन से निरंतर सहयोग करने एवं समाज के विकास मे अनेक आयोजनों के माध्यम से निरंतर अनेक रचनात्मक कार्य करते रहने पर अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) को शुभकामना देते हुए खुशी वयक्त की है, इसके साथ ही आशा एवं विश्वास जताया है की आगे भी जोश, जूनून, नई भरपूर ऊर्जा के साथ काम करते हुए अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के विकास मे नए आयाम स्थापित करेगे!

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजुवास (जोबनेर) जयपुर द्वारा “विश्व पशुचिकित्सा दिवस-2026” का आयोजन
    Next Article
    विश्व पुस्तक दिवस पर संपर्क साहित्य संस्थान की ऑनलाइन साहित्यिक संध्या में देशभर से उमड़ा उत्साह

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment