Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बाड़मेर भाजपा जिला कार्यालय के नए भवन का भव्य लोकार्पण

    3 hours ago

    -राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया वर्चुअली उदघाटन 

    -जिला प्रभारी मंत्री ने लोकार्पण पटिटका का किया अनावरण 

    बाड़मेर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को बाड़मेर बीजेपी कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय परिसर में हवान हुआ। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम विश्नोई और उनकी पत्नी ने आहूतियां दी। इस कार्यक्रम में बाड़मेर के जिला प्रभारी मंत्री व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत भी शामिल हुए। उन्होंने मौजूद अतिथियों के साथ लोकार्पण पटि्टका का अनावरण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि इस ऑफिस से अगली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा। यह निश्चित रूप से हम सबके लिए नई सौगात है। यहां कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जब भी बाड़मेर आऊंगा तब एक घंटे यहां आकर जनसुनवाई करूंगा। अधिकारी साथ होंगे तो कार्यकर्ताओं की निश्चित तौर पर सुनवाई होगी। इससे पहले रविवार रात को जिला कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों को श्रीफल भेंट कर व दुप्पटा पहनाकर बहुमान किया गया। लोकार्पण समारोह में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, बायतू से भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंड, भाजपा जिला महामंत्री देवीलाल कुमावत, चनणाराम बेरड़ व महावीर चूरी, भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा, दीपक कड़वासरा, जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, रमेश सिंह इंदा व मनीषा मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल समेत भाजपा पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी गर्ल्स कॉलेज में “एप्लिकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पर पावर सेमिनार आयोजित
    Next Article
    अब ग्रामीणों को घर के पास मिलेगा बेहतर इलाज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment