Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ए. पी. जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय में कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026 का शुभारंभ

    1 hour ago

    हरित उद्यमिता विषय पर पहले दिन का सत्र आयोजित; छात्राओं को बांटे गए इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र

    जयपुर। राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, ए. पी. जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल (जयपुर) में आज शनिवार को एक सप्ताहिक "कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026" का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला महाविद्यालय के कलाम इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल और अल्युमनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जो 29 जुलाई 2026 तक चलेगी।

    पहले दिन का मुख्य विषय: हरित उद्यमिता

    कार्यशाला के पहले दिन का विषय 'हरित उद्यमिता' रखा गया। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और शोधार्थियों में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित उद्यमों की अवधारणा विकसित करना रहा। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पारीक ने पर्यावरण संरक्षण से प्रेरित उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजन एवं सतत विकास के कदमों पर प्रकाश डाला. कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों को समझाया। जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में हेलो किसान के मेंटर एवं चीफ एडिटर मुकेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि"प्रकृति की रक्षा करके ही हम अपने भविष्य की रक्षा कर सकते हैं।" कार्यक्रम का संयोजन प्रो. निधि माथुर (संयोजक - कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026) द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकगण के साथ-साथ समाज के जागरूक नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के संकाई सदस्य चेतन सहल, अनीता कटारा, डॉ. दिलीप पवार, डॉ.बच्चन सिंह ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय कार्यशाला डेयरी फार्मिंग & प्रबंधन एवं जैविक कृषि पर कार्यशाला का आयोजन हुआ
    Next Article
    RUWA में कारगिल विजय दिवस का गौरवपूर्ण आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment