Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गुरुजनों के सम्मान में सजा रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी” — शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने व्यक्त किया आभार

    2 hours ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीतापुरा, जयपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन एवं समर्पण के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना रहा।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही दिशा दिखाने और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में उनका ज्ञान, अनुभव और संस्कार अमूल्य हैं।”

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने कहा, “एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षित नहीं करता, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। शिक्षकों का समर्पण ही विद्यार्थियों की सफलता की मजबूत नींव है।”

    प्राचार्य डॉ. ताराचंद ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का सदुपयोग करते हुए शिक्षा एवं जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने गुरु-शिष्य के संबंधों की गरिमा को और मजबूत करते हुए सभी के लिए एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    गणित क्विज़ का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment