Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जनसुनवाई में छाई हरि सिंह कालबेलिया की मूछें

    5 hours ago

    एक महीने में कालबेलिया बस्ती में पीने के पानी की समस्या के समाधान के निर्देश

    कोटा/ बारां। बारां जिले की पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई की कालबेलिया बस्ती निवासी हरिसिंह ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को कालबेलिया बस्ती में पीने के पानी की समस्या बताते हुए समाधान के लिए पाइप लाइन डालने की मांग करने जनसुनवाई में पहुंचे थे।

    जैसे ही मंत्री मदन दिलावर ने कवाई की जनसुनवाई शुरू की तो हरिसिंह का नाम पुकारा ,जिसपर हरिसिंह ऑनलाइन स्क्रीन पर आये । हरि सिंह को देखते ही मंत्री मदन दिलावर ने आत्मीयता से हरि सिंह से पूछा वह हरि सिंह जी आपकी मूछें तो बहुत शानदार है।

     मंत्री मदन दिलावर की यू अपने प्रति आत्मीयता देख कर हरि सिंह कालबेलिया प्रसन्न हो गये ।

    उसके बाद मंत्री ने हरि सिंह की पूरी बात सुनी और कालबेलिया बस्ती में एक महीने में पानी की समस्या का समाधान कर पेयजल उपलब्ध करने के निर्देश दिए ।

    गौरतलब है कि आज शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने एक नवाचार करते हुए प्रदेश के सात जिलों की सात पंचायत समिति के एक एक ग्राम पंचायत की वर्चुअल माध्यम से जन सुनवाई की।

    बारां जिले में पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई की जनसुनवाई की गई ।

    मंत्री दिलावर ने व्यक्तिश 8 परिवादियों से ऑनलाइन बात कर उनकी समस्या सुनी तथा मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में हाथों हाथ अपनी समस्या का समाधान पाकर परिवादी बेहद खुश नज़र आए और मंत्री की इस पहल की प्रशंसा करते नजर आए।

    जनसुनवाई में बलवंत मीणा ने मुकुंदरा ग्राम को अटरू शेरगढ़ परियोजना से जोड़ने,उमेश महावर पुत्र धन्ना लाल महावार ने मीट की दुकान हटाने,सत्यनारायण पुत्र बाबूलाल ने शौचालय दिलवाने,सुनीता गालव पत्नी आशीष ने प्रधानमंत्री आवास दिलवाने,कुलदीप पुत्र रामगोपाल ने प्रधान मंत्री आवास की अंतिम किश्त दिलवाने,पुखराज सेन पुत्र भीम राज सेन ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करवाने तथा राजू,प्रवीण एवं सुदेश ने राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर 90 पर खड्डे सही करवाने की मांग करते मंत्री के सामने अपनी बात रखी।

    मंत्री मदन दिलावर ने स्वयं के विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को संबंधित विभाग को भेज कर निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

    मंत्री ने जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को जनसुनवाई की पूरी रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश भी दिए ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    UK leaders urge calm after Belfast stabbing sparks anti-immigration protests across cities
    Next Article
    रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन, रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी जयपुर में 45 दिवसीय ग्रीष्मकालीन औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment