Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जवाई ईको टूरिज्म सेंटर से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

    2 hours ago

    ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की स्वीकृति

    सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अनुशंसा पर सुमेरपुर नगरपालिका क्षेत्र को 300 लाख (3 करोड़) रुपये के दो बड़े विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात मिली है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना अंतर्गत इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी दी गई है। इस बड़ी राशि की स्वीकृति से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को खेलकूद के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

    नई पहचान देगा जवाई ईको टूरिज्म सेंटर

    जवाई क्षेत्र में ईको-टूरिज्म (पर्यावरण पर्यटन) को एक नई पहचान देने के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसका निर्माण जवाई बांध की थीम पर किया जाएगा। इसके तहत कल्चरल व लाइट शो भी होंगे। इस केंद्र के बनने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

    2 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम

     सुमेरपुर के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस राशि से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बैडमिंटन, कुश्ती, कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही टेबल टेनिस, कैरम, चैस इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा स्कवैश कोर्ट सहित विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यहाँ युवा विभिन्न इंडोर खेलों का अभ्यास कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।

    क्षेत्र का चौमुखी विकास हमारी प्राथमिकता : मंत्री कुमावत

    इस मंजूरी पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने कहा, जवाई क्षेत्र पहले से ही पैंथर्स और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, अब ईको टूरिज्म सेंटर बनने से यहाँ पर्यटन को और अधिक विस्तार मिलेगा। वहीं, इंडोर स्टेडियम बनने से हमारे प्रतिभावान युवाओं को खेल की आधुनिक सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी। इस मंजूरी पर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल और नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा और उपाध्यक्ष वीणा देवदा सहित नगरपालिका पार्षदगण और नगरवासियों ने मंत्री कुमावत को धन्यवाद दिया है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर ने शिक्षा जगत में रचा नया कीर्तिमान
    Next Article
    जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ आर्यिका विष्णुप्रभा माताजी ससंघ का भांकरोटा जैन मंदिर में मंगल प्रवेश, 48 दीपों से भक्तामर स्तोत्र की दीप अर्चना, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की आराधना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment