Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर के ज्वैलर के यहां चोरी का पर्दाफाश, गिरोह गिरफ्तार और पूरा माल बरामद; मुख्यमंत्री एवं पुलिस प्रशासन का जताया आभार

    1 hour ago

    जयपुर। जयपुर के प्रतिष्ठित ज्वैलर के यहां हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस द्वारा गिरोह को पकड़ने तथा चोरी गया संपूर्ण माल बरामद करने पर जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोडीवाला एवं सचिव अजय गोधा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पुलिस कमिश्नर जयपुर और समस्त पुलिस प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोडीवाला एवं सचिव अजय गोधा ने बताया कि जयपुर के ज्वैलरी कारोबार से जुड़े व्यापारी गोपाल कृष्ण खंडेलवाल के कीमती रत्नों की चोरी की घटना से व्यापारिक जगत में चिंता व्याप्त हो गई थी। प्राथमिकी में दर्ज विवरण के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को ई-रिक्शा से यात्रा के दौरान जेमस्टोन के 13 पैकेट चोरी हो गए थे। इन पैकेटों में विभिन्न व्यापारियों का कीमती माल रखा हुआ था, जिसमें माणिक, पन्ना, मूंगा एवं एमरल्ड सहित बहुमूल्य रत्न शामिल थे।

    इस गंभीर प्रकरण को लेकर जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोडीवाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के सहयोग एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता से मामले में प्रभावी कार्रवाई हुई। पुलिस ने गिरोह को पकड़कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया, जो व्यापारियों के लिए बड़ी राहत की बात है।

    राजू मंगोडीवाला ने कहा कि इस कार्रवाई से प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और राजस्थान पुलिस की तत्परता एवं कार्यकुशलता प्रदर्शित होती है। ज्ञातव्य है कि ज्वेलर्स एसोसिएशन घटना के बाद से ही हर मोर्चे पर मुखरता से सहयोग करने में अग्रणी रही है।जयपुर रत्न एवं आभूषण कारोबार के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा और उनके बहुमूल्य माल की रक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात का सफल खुलासा, गिरोह की गिरफ्तारी और संपूर्ण माल की बरामदगी पुलिस की सराहनीय उपलब्धि है। इससे व्यापारिक समुदाय का पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

    जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पुलिस कमिश्नर जयपुर, Dcp North. संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं पूरी पुलिस टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन भविष्य में भी व्यापारियों की सुरक्षा तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment