Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर में आज रात से कल रात 12:00 तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी

    1 month ago

    जयपुर में आज 7 जून रात 12 बजे से 8 जून 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

    जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 08 जून 2026 को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।

     

    संभागीय आयुक्त, जयपुर वी सरवन कुमार ने आदेश जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं इंटरनेट आधारित सेवाओं के दुरुपयोग से अफवाहों के प्रसार तथा सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

     

    जयपुर उत्तर एवं जयपुर पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 07 जून 2026 की रात्रि 12:00 बजे से 08 जून 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक 2G, 3G, 4G एवं 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि वॉयस कॉल सेवाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी।

     

    प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा आदेशों की पालना करने की अपील की है। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अग्रवाल पी.जी. महाविद्यालय में 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में नैतिकता' विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article
    Trump Urges Restraint as Efforts Continue Toward Iran-Israel Understanding

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment