Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में 'संस्कृत सप्ताह महोत्सव' का भव्य आयोजन

    6 hours ago

    जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में 17 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक 'संस्कृत सप्ताह महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. लोकमान्य मिश्र ने बताया कि इस ज्ञानोत्सव का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और आम जनमानस में संस्कृत भाषा के प्रति अनुराग और गौरव का भाव जगाना है।

    कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर शुभस्मिता मिश्र ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कृत के श्रवण, वाचन, लेखन और संभाषण कौशलों का विकास कर उनकी भाषायी अभिव्यक्ति को परिष्कृत होने का अवसर मिलता है।

    परिसर के सहनिदेशक प्रोफेसर विष्णुकांत पांडे ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की वाक्पटुता, स्मरण शक्ति, तर्कशक्ति और लेखन कला को प्रोत्साहन मिलता है। परिसर के सह निदेशक प्रशासन प्रोफेसर शीशराम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की भावना में वृद्धि होती है।

    परिसर मीडिया प्रभारी डॉ रानी दाधीच ने बताया कि संस्कृत सप्ताह महोत्सव के तहत शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जा रही है। महोत्सव की शुरुआत 17 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह और पारंपरिक शोभायात्रा के साथ हुई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा दोपहर 02:30 बजे से विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित गए। 17.08.2026 को प्राक्-शास्त्री, आई टैप,18.08.2026को

    साहित्यविद्याशाखा, दर्शनविद्याशाखा,19.08.2026को व्याकरणविद्याशाखा, भारतीयविधिशास्त्र,20.08.2026 को वेदविद्याशाखा, धर्मशास्त्रविद्याशाखा, ज्योतिषविद्याशाखा,21.08.2026को शिक्षाशास्त्रविद्याशाखा, शिक्षाचार्य तथा 24.08.2026को शोधछात्रों के लिए विभिन्न शैक्षिक इस पर गांव का आयोजन किया गया स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त भी विभिन्न संस्कृत विद्यालयों, दिगंबर जैन आचार्य संस्कृत महाविद्यालय तथा संजय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी शैक्षिक स्पर्धाओं का आयोजन परिसर पक्ष से किया गया।

    सम्पूर्ति समारोह (समापन): प्रतियोगिताओं के समापन के उपरांत 25 अगस्त 2026 को विद्वत सपर्या तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव के अंतिम चरण में 28 अगस्त 2026 को प्रातः काल पारंपरिक 'श्रावण्युपाकर्म' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बहुविषयक शोध से विकसित भारत की राह होगी मजबूत
    Next Article
    विद्यार्थियों की नई सोच को मिलेगा बढ़ावा, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए किए ₹2 करोड़ का प्रावधान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment