Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत संवर्धन योजनाओं हेतु आवेदन आमंत्रित, छात्रवृत्ति से लेकर शोध, प्रशिक्षण और संस्थागत विकास के लिये मिलेंगे व्यापक अवसर

    17 hours ago

    जयपुर ।

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित संस्कृत संवर्धन योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक केन्द्रीय योजना प्रो. मधुकेश्वर भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देशभर के संस्कृत विद्यार्थियो, शोधार्थियो, शिक्षको एवं संस्थानो को आवेदन करने का सुनहरा अवसर हैं। संस्कृत, पाली एवं प्राकृत भाषाओं के अध्ययन-अध्यापन, अनुसंधान तथा प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत संवर्धन योजना के माध्यम से विद्यार्थियो, शोधार्थियो, शिक्षको एवं संस्थानों को शैक्षणिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। इसके अंतर्गत छात्रवृत्ति, शोध प्रोत्साहन, प्रशिक्षण, प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं सम्मिलित हैं, जो भारतीय ज्ञान परंपरा को नई दिशा देंगी। *इन योजनाओं में कर सकते हैं आवेदन*

    छात्रवृत्ति योजना पारम्परिक आधुनिक धारा में नियमित रुप से कक्षा 9वीं से पीएचडी तक के संस्कृत पाली प्राकृत भाषा में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं के लिये छात्रवृति 

    कक्षा 9वीं/10वीं – ₹5,000 (वार्षिक)

    कक्षा 11वीं/12वीं – ₹6,000 (वार्षिक)

    स्नातक (UG) – ₹8,000 (वार्षिक)

    स्नातकोत्तर (PG) – ₹10,000 (वार्षिक)

    शोधार्थी (Ph.D.) – ₹35,000 (वार्षिक)

    *अन्य प्रमुख योजनाएं एवं अनुदान*

      संस्कृत शिक्षण अध्यापक प्रोत्साहन योजना पारंपरिक संस्कृत पाठशालाओ /महाविद्यालयो /सरकारी विद्यालयों गुरू शिष्य परम्परा संस्कृत अध्यापन और आधुनिक विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था एवं आवासीय छात्रवृत्ति हेतु संस्कृत शिक्षक के लिये ₹2,40,000 तक सहायता। **संस्कृत संवर्धन कार्यक्रम(संगोष्ठी/कार्यशाला)*

    सेमिनार, कार्यशाला, सम्मेलन एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु ₹50,000 से ₹1,00,000 तक अनुदान।

    *शास्त्र चूड़ामणि योजना*

    संस्कृत शास्त्र शिक्षण में योगदान देने वाले शास्त्र विद्वानों सेवानिवृत्त संस्कृत विद्वानों की सेवाओ की उपयोगिता हेतु ₹2,40,000 वार्षिक सम्मान राशि।

     सम्मान राशि एवं सहायता

    अभावग्रस्त संस्कृत पंडितों के लिए ₹60,000 वार्षिक सहायता 

    *व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास*

    संस्कृत आधारित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु ₹1,00,000 तक अनुदान।

     *प्रकाशन सहायता योजना*

    संस्कृत ग्रंथों, शोध पत्रों एवं अनुवाद कार्यों हेतु आंशिक/पूर्ण वित्तीय सहयोग।

     

     ई-लर्निंग एवं डिजिटल सहायता

    ऑनलाइन पाठ्यक्रम एवं डिजिटल सामग्री के विकास हेतु वित्तीय सहयोग। *अष्टादशी योजना के तहत 18प्रकार की विभिन्न योजनाओं में अनुदान* जिसके माध्यम से संस्कृत प्रचार-प्रसार योजना जन-जागरूकता, संस्कृत वार्तालाप, प्रोजेक्ट हेतु अनुदान संस्कृत ज्ञान को गणित,भौतिकी प्राचीन पाण्डुलिपियों का डिजिटलकरण तकनीकी ग्रंथो का अनुवाद के लिये वित्तीय सहायता 

     

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भारत सरकार की संस्कृत संवर्धन योजनाओं के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। ये योजनाएं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं वैश्विक प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। मैं देशभर के विद्यार्थियो, शिक्षको एवं संस्थानो से आग्रह करता हूं कि अधिकाधिक संख्या में आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    आवेदन प्रारंभ: 01 अप्रैल 2026

    अंतिम तिथि (कुछ योजनाओं हेतु) 30 जून 2026

    अन्य योजनाओं हेतु अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

    आवेदन प्रक्रिया

    सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

    🔗 अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें:

    https://www.sanskrit.nic.in/schemes⁠�

     

    आवेदन से पूर्व अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें

    सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है

    अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे आवेदन भरने के 20 दिवस में हार्ड काफ़ी योजना के नाम सहित कुलसचिव के नाम से मुख्यालय भेजना अनिवार्य होंगा

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्व पुस्तक दिवस पर संपर्क साहित्य संस्थान की ऑनलाइन साहित्यिक संध्या में देशभर से उमड़ा उत्साह
    Next Article
    Rahul बनाम Modi की लड़ाई : टूट जाएगा India गठबंधन ? | Yugcharan

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment