Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने भगवान शिव का किया अभिषेक

    4 hours ago

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को राजस्थान के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार की इस अनूठी पहल के तहत प्रदेशभर में सुख, समृद्धि और राष्ट्र कल्याण के लिए वैदिक अनुष्ठान किए गए। इस राष्ट्रव्यापी गौरव उत्सव की कड़ी में राजस्थान के देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के सुमेरपुर स्थित ऐतिहासिक जोधेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विशेष पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने भगवान शिव की पूजा अभिषेक और आरती की। उन्होंने भगवान नारायण की पूजा अर्चना कर कामना की।

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा देवालय

    कार्यक्रम के दौरान प्रकांड पंडितों और आचार्यों द्वारा सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठान किए गए। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने देश की प्रगति, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और वैदिक ऋचाओं के स्वर से गुंजायमान हो उठा।

    सेवा और सुशासन के 12 वर्ष

    इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बनाई है। उनके कार्यकाल के यह 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इसी गौरवशाली यात्रा की सफलता और देश की निरंतर उन्नति के लिए आज प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में देवस्थान विभाग द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कर ईश्वर का आभार जताया गया है।"

    प्रदेशभर के मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

    देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार राजस्थान के सभी जिलों में स्थित प्रमुख और सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों में भी इसी प्रकार के विशेष मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर महाआरती, सुंदरकांड पाठ और प्रसादी का वितरण भी हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में आम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर देश की खुशहाली की कामना की। सुमेरपुर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम कालूराम कुम्हार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य करण सिंह नेतरा और प्रदेश ओबीसी मोर्चा के दीपक भाटी ने भी उद्बोधन दिया। इस मौके पर पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत, नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन राकेश राखेचा, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, तख्तगढ नगरपालिका के निवर्तमान चैयरमैन ललित रांकावत, बांकली मण्डल अध्यक्ष हनुवंत सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री दिनेश मीणा, जयंतीलाल जैन, रमेशचंद्र बोहरा, जोधेश्वर महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मेवाड़ा, सरपंच रमणीक त्रिवेदी, पर्वत सिंह कानपुरा, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित, अमृत परिहार, प्रेमचंद बरत, वगताराम मेड़तिया, भूराराम मालवीय सांडेराव, परबत सिंह पूर्व सीबीईओ, सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल ने किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बीरबल गुर्जर चौथी बार अध्यक्ष बने

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment