Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खेलों में कंप्यूटर ब्रांच ने झोंका हौसला हाथ में आए मेडल। राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जयपुर में चल रहे खेलकूद महोत्सव 2026 के अंतिम दिन कंप्यूटर ब्रांच का दबदबा कायम रहा ,खेलकूद महोत्सव का समापन खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर अल्युमिना

    1 week ago

    खेलों में कंप्यूटर ब्रांच ने झोंका हौसला हाथ में आए मेडल

     

    राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जयपुर में चल रहे खेलकूद महोत्सव 2026 के अंतिम दिन कंप्यूटर ब्रांच का दबदबा कायम रहा ,खेलकूद महोत्सव का समापन खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर अल्युमिनाई एसोसिएशन के सौजन्य से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर किया गया।

     

      समारोह के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शर्मा निदेशक, श्रेष्ठा कंसलटेंट एवं विशिष्ट अतिथि खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर अल्युमिनाई एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद सैनी रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में सभी अतिथियों फैकेल्टी विद्यार्थियों की मौजूदगी में सभी खेलों में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया।

     

    सबसे पहले कबड्डी छात्राओं का फाइनल मैच प्राचार्य  विनोद जांगिड़ द्वारा उद्घाटन कर प्रारंभ हुआ। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों के महत्व को समझाया। 

     

     

    स्पोर्ट्स ऑफिसर शैलेंद्र शुक्ला ने बताया की शनिवार को सारे फाइनल मैच खेले गए जिसमें कबड्डी का फाइनल मैच कंप्यूटर एवं अन्य ब्रांच की संयुक्त टीम के मध्य खेला गया जिसमें कंप्यूटर ब्रांच की छात्राओं ने अन्य ब्रांच की संयुक्त टीम को 65-56 के स्कोर से हराकर रोमांचक जीत दर्ज कर विनर का खिताब हासिल किया, रनर अप का खिताब अन्य ब्रांच की संयुक्त टीम को दिया गया।

     

    मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ने बताया की कबड्डी के अलावा वॉलीबॉल रस्साकस्सी कैरम एवं शतरंज के फाइनल मुकाबले भी अंतिम दिन खेले गए।

    वॉलीबॉल के फाइनल रोमांचक मुकाबले में कंप्यूटर की टीम ने मैकेनिकल प्रोडक्शन व मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन की संयुक्त टीम को पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद अच्छी वापसी कर आगे के दोनों सेटो को जीतकर विजेता का कप कंप्यूटर के नाम किया वॉलीबॉल में मैकेनिकल

    Click here to Read More
    Previous Article
    शराब नीति मामले में CBI की अगली कानूनी पहल, दिल्ली हाईकोर्ट में डिस्चार्ज आदेश को चुनौती
    Next Article
    संयुक्त अभिभावक संघ की मांग : होली के दिन आरबीएसई परीक्षाएं तय करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ — अविलंब निर्णय ले सरकार

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment