Language Settings

ख्वाजा गरीब नवाज का 815वां उर्स दिसंबर में, 6 को चढ़ेगा झंडा - चांद दिखने पर 10 या 11 से होगी शुरुआत अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दी

1 day ago

25

0

अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 815वें सालाना उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीन की आस्था के प्रमुख केंद्र अजमेर शरीफ में दिसंबर का महीना खास रौनक लेकर आने वाला है। उर्स की अनौपचारिक शुरुआत 6 दिसंबर को बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाने की परंपरागत रस्म के साथ होगी। वहीं, चांद दिखाई देने के आधार पर उर्स का आगाज 10 या 11 दिसंबर को होगा। दरगाह के खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सकी के अनुसार, उर्स को लेकर खादिम समुदाय की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में रहने वाले ख्वाजा गरीब नवाज के अनुयायियों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जायरीन के अजमेर पहुंचने की संभावना है। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में उर्स के दौरान पकने वाली ऐतिहासिक देगों का 15 दिन का ठेका इस बार 3 करोड़ 85 लाख 50 हजार रुपए में छूटा है. यह अब तक की सबसे बड़ी बोली बताई जा रही है

6 दिसंबर को होगी झंडा चढ़ाने की रस्म

उर्स की तैयारियों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में 6 दिसंबर को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाया जाएगा। इस परंपरा का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों तक उर्स के आगमन का संदेश पहुंचाया जाता है। इस बार भीलवाड़ा का गौरी परिवार झंडा लेकर एक दिन पहले अजमेर पहुंचेगा। इसके बाद निर्धारित परंपरा के अनुसार झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। वहीं, 9 दिसंबर को ख्वाजा गरीब नवाज की मजार से संदल उतारने की रस्म होगी।

चांद के अनुसार खुलेगा जन्नती दरवाजा

उर्स की शुरुआत चांद दिखाई देने के आधार पर 10 या 11 दिसंबर को होगी। 10 दिसंबर को परंपरा के अनुसार दरगाह का जन्नती दरवाजा आम जायरीन के लिए खोल दिया जाएगा। यदि चांद दिखाई नहीं देता है तो उसी रात दरवाजा बंद कर दिया जाएगा और अगले दिन सुबह फिर से खोला जाएगा। 11 दिसंबर को उर्स का पहला जुम्मा होने के कारण बड़ी संख्या में जायरीन के नमाज अदा करने के लिए पहुंचने की उम्मीद है।

12 दिसंबर को बॉलीवुड की ओर से पेश होगी चादर

उर्स के दौरान देशभर की जानी-मानी हस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की ओर से दरगाह में चादर पेश की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस बार बॉलीवुड की ओर से 12 दिसंबर को चादर पेश की जाएगी। इस दौरान कव्वाली का आयोजन भी होगा। दरगाह स्थित महफिलखाने में उर्स के दौरान रोजाना पारंपरिक कव्वालियों का आयोजन किया जाएगा। देश के प्रसिद्ध कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से सूफियाना माहौल को खास बनाएंगे।

16 दिसंबर को कुल की रस्म

16 दिसंबर को ख्वाजा गरीब नवाज की महाना छठी के अवसर पर महफिले कव्वाली का आयोजन होगा। इसी दिन दरगाह के खादिमों की ओर से कुल की रस्म भी अदा की जाएगी। चांद दिखाई देने के आधार पर यदि उर्स की शुरुआत 10 दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर को होती है तो आगे के सभी कार्यक्रमों की तारीख भी एक दिन आगे बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर अजमेर में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से आस्था, इबादत और सूफियाना परंपराओं का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

----------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
बीजापुर में नक्सलियों के छिपे खजाने का खुलासा - 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख से अधिक नकदी बरामद
Next Article
जयपुर एयरपोर्ट की रैंकिंग में सुधार, अक्टूबर में 4.47 लाख यात्रियों ने किया सफर; उड़ानों की आवाजाही में देशभर में 12वां स्थान

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment