Language Settings

महिला आरक्षण पर मोदी ने साझा किया पुराना वीडियो, परिसीमन विधेयक को लेकर कई दलों का समर्थन मिलने से सरकार मजबूत नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवा

1 day ago

31

0

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सामाजिक माध्यम मंच एक्स पर अपना पुराना वीडियो साझा कर एक बार फिर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। करीब 53 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा और महिलाओं को संसद तथा विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिलाने का वादा पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले राजनीतिक दल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है। यह वीडियो 18 अप्रैल 2026 को देश के नाम दिए गए संबोधन का हिस्सा है। शनिवार को प्रधानमंत्री ने उसी संबोधन का अंश साझा करते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। इधर, परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार के पक्ष में राजनीतिक समर्थन बढ़ता दिखाई दे रहा है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस और तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने विधेयक के समर्थन का ऐलान किया है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भी समर्थन जताया है।

डीएमके के 22 सांसद करेंगे समर्थन

तमिलनाडु में डीएमके की बैठक के बाद पार्टी नेता ए. राजा ने कहा कि राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 39 से बढ़ाकर 59 की जानी चाहिए। पार्टी की मांग है कि सीटें बढ़ने के बाद भी लोकसभा में तमिलनाडु की हिस्सेदारी लगभग 7.2 प्रतिशत बनी रहे। लोकसभा में डीएमके के 22, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के आठ और वाईएसआर कांग्रेस के चार सांसद हैं। इस तरह इन तीनों दलों के कुल 34 सांसदों का समर्थन सरकार को मिल सकता है।

सरकार को अभी छह सांसदों की जरूरत

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इन दलों के समर्थन से सरकार के पक्ष में सांसदों की संख्या 320 से बढ़कर 354 हो जाएगी। विधेयक पारित कराने के लिए सदन में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। 540 सदस्यों के आधार पर यह संख्या 360 बनती है। ऐसे में सरकार को बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के लिए छह और सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। हालांकि, विपक्षी गठबंधन परिसीमन विधेयक का विरोध करने की तैयारी में है। ऐसे में आगामी संसदीय सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन का मुद्दा राजनीतिक टकराव का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
राहुल गांधी का आरोप- युवाओं का मानना है कि वोट चोरी हो रही, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल
Next Article
वैज्ञानिक ने जताई एआई से बड़े वैश्विक संकट की आशंका, जैविक सुरक्षा और बैंकिंग व्यवस्था पर मंडराया खतरा

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment