Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया JAGS शो के पोस्टर का विमोचन

    1 hour ago

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जयपुर में आयोजित होने जा रहे JAGS (Jaipur Association Gemstone Show) के पोस्टर का विमोचन किया गया।

    इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान JAGS के कन्वीनर श्री प्रकाश बेद, आशीष सिंघवी एवं शकूर लाली भी उपस्थित रहे।

    Secratary jewellery association ke ajay godha ने बताया कि JAGS भारत के प्रमुख रफ एवं कलर जेमस्टोन शो में से एक है, जिसका उद्देश्य जयपुर के रत्न उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना, व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना तथा देश-विदेश के खरीदारों और व्यापारियों को एक मंच पर लाना है।

    यह भव्य जेमस्टोन शो 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने जा रहा है। शो के माध्यम से जयपुर की रंगीन रत्नों की समृद्ध परंपरा, कारीगरी और व्यापारिक क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

     prakesh baid JAGS convenour ने कहा कि JAGS जयपुर के रत्न एवं आभूषण उद्योग की प्रगति, व्यापार विस्तार और अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक एकता दिवस पर समारोह पूर्वक मनायी, लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग
    Next Article
    डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बदली विद्यालय की सूरत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment