Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पी टी ई टी 2026: जिला समन्वयकों का ब्रीफिंग सत्र आयोजित, 14 जून को होगी परीक्षा

    1 hour ago

    कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु 14 जून को आयोजित होने वाली प्री टीचर एंट्रेंस टेस्ट

    (पी टी ई टी ) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई| ब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रो बी. एल. वर्मा ने सभी जिला समन्वयकों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए | पी टी ई टी समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी ने जिले के अधिकारयों को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन करने की सलाह दी| सह समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परीक्षा की संपूर्ण जानकारी प्रदान की | जिला समन्वयकों के प्रश्नों के जवाब देते हुए उनका समाधान किया गया | प्रदेश के सभी 41 जिलों से कुल 1लाख 26 हजार 660 परीक्षार्थियों इस परीक्षा हेतु पंजीकृत हैं| परीक्षा में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों किए गए हैं| समन्वयकों को जिला तथा पुलिस प्रशासन से सामंजस्य स्थापित करने के लिए निर्देश दिये गए जिससे परीक्षा का सफल प्रबंधन किया जा सके| परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे रहेगा तथा अभ्यर्थियों का अंतिम प्रवेश प्रातः 8.30 बजे तक ही होगा |सभी केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक्स जांच की जाएगी | ब्रीफिंग सत्र निदेशक प्रो. अरुण कुमार, आयोजन समिति सदस्य प्रो. सुबोध कुमार,कुलसचिव डॉ पूर्वा अग्रवाल तथा डॉ सुरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे|

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पुलिस से झड़प के बाद 4 सूत्रीय मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बनी सहमति विश्वविद्यालय में छात्र ने किया विरोध प्रदर्शन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment