Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की विशेष जनसुनवाई 10 को

    1 hour ago

    प्रदेश की 7 ग्राम पंचायत की ऑनलाइन करेंगे जनसुनवाई

    कोटा से करेंगे जनसुनवाई

    कोटा। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कल 10 जून बुधवार को प्रदेश की चुनिंदा ग्राम पंचायत की विशेष जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई कोटा स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय डी ओ आई टी से दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन की जाएगी ।

    विशेष जनसुनवाई में राजसमंद जिले की पंचायत समिति राजसमंद की ग्राम पंचायत पिपलांत्री, बारां जिले की पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई, बीकानेर जिले की पंचायत समिति पांचू की ग्राम पंचायत पांचू, चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति गंगरार की ग्राम पंचायत मंडफिया, पाली जिले की पंचायत समिति रोहट की ग्राम पंचायत गुड़ा विसालिया, जयपुर जिले की पंचायत समिति सांगानेर की ग्राम पंचायत दहमी कलां और डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति सीमलवाडा की ग्राम पंचायत सीमलवाडा शामिल है।

    जनसुनवाई में संबंधित जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहेंगे ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर एवं फीडिंग हैंड्स एनजीओ द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को शैक्षणिक खिलौना किटों का वितरण
    Next Article
    जल: सभ्यता, संस्कृति और वेदों का वैज्ञानिक दर्शन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment