Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंचायती राज मंत्री ने दिए कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के टिप्स

    1 hour ago

    15 अगस्त तक निकल जाएगी वार्ड आरक्षण की लॉटरी,गली-मोहल्लो में सरकार के कामों की चर्चा कर भाजपा का माहौल बनाए

    कोटा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज यहां रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के चेचट मंडल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया । सम्मेलन में चेचट मंडल के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए ।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि चेचट अब पंचायत समिति बन गई है। यहां पंचायत समिति प्रधान बैठेगा। तो चेचट का पहला बोर्ड भारतीय जनता पार्टी का ही बनना चाहिए।

    मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 15 अगस्त तक वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकल जाएगी। उसके बाद चुनाव होंगे। चुनाव यहां बैठे कार्यकर्ता ही लड़ेंगे और पंचायत समिति का प्रधान भी आप सब लोगों में से ही कोई बनेगा ।

    कौन चुनाव लड़ेगा यह तो बाद में तय होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी और कमल का फूल चुनाव लड़ेगा यह तय। इसलिए अभी से गांव की चौपाल गली मोहल्लों में बैठना शुरू करें और लोगों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा कराई जा रहे विकास के कार्यों की चर्चा शुरू करें ।

    गांव-गांव में जाकर सर्व करें जो सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर पात्र लोगों को फॉर्म भरवा कर योजना का लाभ दिलवाएं । जिसको पेंशन नहीं मिल रही है उसे पेंशन दिलवाएं।

    याद रखें यदि किसी वंचित को आपने पेंशन दिला दी तो वह जिंदगी भर आपका एहसान नहीं भूलेगा और यदि आपको पार्टी का टिकट मिला तो फिर जीत पक्की है ।

     दिलावर ने कार्यकर्ताओं को यह नसीहत भी दी की आपसी भेदभाव और मतभेदों को भूल जाए। चुनाव में केवल यह ध्यान रखें की कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा को जिताना है ।

    चुनाव कोई भी लड़े लेकिन वोट केवल भाजपा को ही देना है। तभी भाजपा का बोर्ड बनेगा।

    मंत्री दिलावर ने चेचट क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य भी गिनाये।

     दिलावर ने कहा कि मैं जब विधायक बनकर यहां आया तब क्षेत्र में पानी की बहुत समस्या थी किसानों के खेत में सिंचाई के लिए पानी नहीं था। मैंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से लड़ झगड़ कर बंद पड़े ताकली बांध के काम को शुरू कराया और आज क्षेत्र के 35 से अधिक गांव में खेत सिंचित हो रहे हैं। कुंडाल क्षेत्र में भी किसानों को सिंचाई की व्यवस्था के लिए रावतभाटा जवाहर सागर बांध से पानी लिफ्ट कर लाने के लिए डीपीआर बन गई है। उसका भी काम शीघ्र चालू कराया जाएगा।

    चेचट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 करोड रुपए की राशि से भवन का विस्तार किया जा रहा है जिसका शिलान्यास अभी करके आ रहा हूं। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र वासियों को चिकित्सा सेवाएं यहीं पर ही मिलेगी। कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा ।

     दिलावर ने कहा कि पहले क्षेत्र में केवल एक संस्कृत कॉलेज था। आज चेचट में सरकारी महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय और वेद विद्यालय संचालित हो रहा है। यहां के रहने वाले बच्चों को अब पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है ।

    संस्कृत महाविद्यालय भी अब पीजी महाविद्यालय हो गया है। गांव गांव को पक्की सड़कों से जोड़ दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी 25 बेड का अस्पताल बन गया है। बड़े-बड़े शहरों में बनने वाले रिवर फ्रंट की तर्ज पर ताकली नदी का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। जैसा कोटा में चंबल नदी पर रिवर फ्रंट बना हुआ है उसी तरह का रिवर फ्रंट चेचट में ताकली नदी पर बन रहा। चेचट जो कि पहले उप तहसील था अब क्रमोन्नत करके तहसील और पंचायत समिति बना दिया है। पंचायत समिति मुख्यालय बनने से अब आपके सभी काम यहीं पर बैठे-बैठे हो जाएंगे। मंत्री मदन दिलावर जब कार्यकर्ताओं को अपने द्वारा कराए गए एक-एक विकास कार्य बता रहे थे, तब कार्यकर्ता जोरदार तालियां बजाकर मंत्री के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

    कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का ग्राम पंचायत वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया । कार्यक्रम की शुरुआत में उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, मंडल प्रतिनिधि गौरीशंकर महात्मा,श्रीमती निहारिका चौहान सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। खैराबाद पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान भगवत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर NEET-PA 2026 से सीधे आयुर्वेद डॉक्टर बनने का अवसर, 25 जुलाई से आवेदन शुरू
    Next Article
    पशुपालन मंत्री ने किया बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment