Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

    2 months ago

    जयपुर, – रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के आगमन पर नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान के परिवेश से अवगत कराना और उन्हें एक उत्साहपूर्ण तथा यादगार शुरुआत प्रदान करना था।

    कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित अतिथि सम्मिलित हुए, जिनमें डॉ. अशोक सिंह शेखावत (निदेशक, रीजनल कॉलेज कैंपस), डॉ. प्रमोद शर्मा (प्रिंसिपल), डॉ. केदार नारायण (वाइस प्रिंसिपल) और डॉ. धर्मेंद्र सक्सेना (फर्स्ट ईयर कोऑर्डिनेटर) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद निदेशक डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने अपने प्रेरणादायक उद्घाटन संदेश में छात्रों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रोत्साहित किया।प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद शर्मा ने कॉलेज की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा, मूल्यों और मिशन को छात्रों के सामने रखा।

    फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। साथ ही कई जूनियर छात्रों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को एक प्रेरणादायी आध्यात्मिक पुस्तक भी भेंट की गई, जिससे उन्हें जीवन मूल्यों और सकारात्मक दिशा का मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

    डॉ. केदार नारायण, वाइस प्रिंसिपल, ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के समग्र विकास, व्यक्तित्व निर्माण और सह-पाठ्यक्रमिक गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।डॉ. धर्मेंद्र सक्सेना, फर्स्ट ईयर कोऑर्डिनेटर, ने नए छात्रों को कॉलेज की प्रगतिशील यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्हें उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित किया।

    चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का संदेश

    कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में नवप्रवेशी छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान, कौशल और चरित्र निर्माण के अवसर प्रदान करता रहेगा। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

     

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने भी अपने संदेश में कहा कि नए छात्र कॉलेज परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ विद्यार्थी न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

     

    कार्यक्रम का समापन एर. चेतन कुमार मीणा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और छात्रों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में “भारतीय भाषा उत्सव 2025” का सफल आयोजन
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर को “बेस्ट यूनिवर्सिटी – राजस्थान (जयपुर)” अवार्ड से सम्मानित किया गया

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment