Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय ने लहराया जीत का परचमः सेमीफाइनल में LPU को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

    2 hours ago

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय हँडबॉल प्रतियोगिता में आज रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। घरेलू मैदान पर खेलते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाकर खिताच की ओर मजबूत कदम यढ़ा दिए हैं। आयोजन सचिव डॉ. प्रतिभा सिंह रतनू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित्ति दर्ज कराईः राजस्थान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं महाराजा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. एम.के. पंडित (जूल्लॉजिस्ट) उपस्थित रहे। डॉ. शशिलता पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान यूनिवर्सिटी वुमन एसोसिएशन (RUUWA), डॉ प्रेरणा पुरी विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय संजीव भार्गव प्रांत सचिव, भारत विकास परिषद डॉ. रीता भार्गव पूर्व त्तदस्य, महिला आयोग (राजस्थान) एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर (अंग्रेजी) अतिथियों ने मैदान पर जाकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    आज के मुख्य आकर्षण में राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) और GNDU के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें RU ने 14-7 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से सुमित और दिनेश ने सर्वाधिक गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई।

     

    LPU बनाम अन्नामलाई यूनिवर्सिटीः LPU ने अन्नामलाई को 43-29 से हराया। LPU की ओर से सुमित सांगवान (10), मनीष (9) और हर्षिल (6) टॉप स्कोरर रहे।

     

    सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी बनाम KAHE कोयंबटूर सौराष्ट्र ने 36-30 से जीत दर्ज की। मनदीप ने 11 और नितिन ने 7 अंक जुटाए।

     

    UEM जयपुर बनाम पेरियार यूनिवर्सिटी UEM जयपुर ने पेरियार यूनिवर्सिटी को 28-24 से हराया। अजय यादव ने 8 और श्याम ने 5 अंक हासिल किए।

     

    शाम को खेले गए महत्वपूर्ण क्वाटर फाइनल मुकाबले में राजस्थान विश्वविद्यालय ने LPU को 33-24 के अंतर से शिकस्त दी। RU की ओर से मोहित और सुमित ने 6-6 गोल, जबकि रोहित, देवेंद्र और दिनेश ने 5-5 गोल किए। वहीं, UEM जयपुर ने सौराष्ट्र (गुजरात) को 48-38 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला राजस्थान विश्वविद्यालय बनाम UEM जयपुर के बीच खेला प्रात 07:00 बजे खेला जाएगा। तत्तपश्चात समापन समारोह का आयोजन 08:30 पर किया जाऐगा।

     

    प्रतियोगिता के दौरान AIU पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. हरीश बी. राबा और तकनीकी निदेशक के रूप में सुरभित सैन ने व्यवस्थाओं और खेल के तकनीकी पहलुओं की कमान संभाली।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कांग्रेस महिलाओं से चीढ़ती है, इस लिए कभी उनका भला नहीं करती - शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment