Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    "राज्य सरकार पशुपालकों और किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध’

    1 hour ago

    -दौसा में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने ली समीक्षा बैठक

    दौसा। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को दौसा जिला मुख्यालय पर पशुपालन विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पशुपालकों तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।

    मंत्री कुमावत ने बताया कि 'मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना' के तहत दौसा जिले में विगत दो वर्ष में 75 हजार 495 पशुओं का बीमा किया गया है। इनमें से 67505 पशुओं के चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 50968 बीमा पॉलिसी वितरित की गई हैं। इसी तरह दौसा जिले ने 'सेक्स सोर्टेड सीमन योजना' के तहत वर्ष-2025-26 में मिले लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति कर ली है। दौसा जिले में 4200 पशुओं को सैक्स सोर्टेड सीमन की डोजेज लगाई जा चुकी हैं।

    बैठक में पशुपालन मंत्री ने दौसा जिले में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग के बचाव को लेकर चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत 75 फीसदी लक्ष्य प्राप्त होने पर विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि 5 लाख 70250 के लक्ष्य के विपरीत जिले में 4 लाख 31250 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि 3 लाख 52 हजार 950 पशुओं का रिकार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट किया जा चुका है।

    मंत्री कुमावत ने जिले की पंजीकृत गोशालाओं को मिलने वाले सरकारी अनुदान की स्थिति को परखा। उन्होंने जिले की अपात्र गोशालाओं की पात्रता की जांच कर उन्हें अनुदान देने के संबंध आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। पशुपालन मंत्री ने बताया कि जिले में 28 गोशालाएं संचालित हो रही हैं, इनमें से पात्र 13 गौशालाओं को अनुदान मिल रहा है, शेष 15 गोशालाओं की पात्रता पूरी होने पर अनुदान देने का आश्वासन दिया। कुमावत ने विभाग के सरकारी कार्यालयों के पटटे बनवाने व नंदीशाला में नंदियों की संख्या पूरी कर उसे क्रियाशील करने के भी निर्देश दिए।

     कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि "राज्य सरकार पशुपालकों और किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना और सेक्स सोर्टेड सीमन योजना हमारी प्राथमिकता सूची में हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर हासिल किया जाए। गोवंश की सुरक्षा और संवर्धन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पंजीकृत गोशालाओं को अनुदान समय पर मिले और एफएमडी (FMD) टीकाकरण का दायरा बढ़े, ताकि पशुधन को बीमारियों से बचाया जा सके। जो भी अधिकारी काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद शर्मा, एसडीएम संजू मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक प्रहलाद सिंह सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    व्यावसायिक प्रशिक्षकों को बड़ी राहत: लंबित मानदेय भुगतान के लिए 36 करोड़ से अधिक की राशि जारी
    Next Article
    जयपुर पुलिस ने बहुचर्चित ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दिशा बावला को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी, जहां रिमांड को लेकर सुनवाई होने की संभावना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment