Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा वृक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन

    6 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर वृक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की इंचार्ज एस.पी. सुनीता मीणा एवं कल्पतरु संस्थान से पधारे ‘‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’’ विष्णु लांबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, गांधी नगर पुलिस थाना एवं ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मियों को आमंत्रित किया गया। एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं ने पुलिसकर्मियों को स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया तथा समाज की सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से पुलिसकर्मियों द्वारा महाविद्यालय को निरंतर सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं समाज के बीच सहयोग और विश्वास की भावना को मजबूत करना एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की इंचार्ज एस.पी. सुनीता मीणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी रक्षा करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को स्वंय के अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विष्णु लांबा ने स्वयंसेविकाओं को वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी। उन्होंने वृक्षों को केवल प्रकृति का हिस्सा न मानकर जीवन का आधार बताते हुए उनके संरक्षण का संदेश दिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए स्वयंसेविकाओं ने वृक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा और वृक्षों की रक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षा, सम्मान, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. आँचल पुरी, डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. मंजरी भारद्वाज एवं चारुल शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नेपाल त्रासदी : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत पशुपतिनाथ जी की यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित
    Next Article
    नारिका इन्क्यूबेशन सेंटर के अंतर्गत भौतिकी विभाग की प्रयोगशाला में दिनांक 27 अगस्त को एक वैज्ञानिक प्रयोग सम्पन्न किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment