Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल द्वारा वर्ल्ड अर्थ डे पर भव्य आयोजन

    2 hours ago

     

    पृथ्वी के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का अद्भुत संदेश देते हुए रावत पब्लिक स्कूल ने वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं भव्य आयोजन का सफल संचालन किया।

    रावत पब्लिक स्कूल, अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नगर निगम के कर्मियों, विद्यालय के विद्यार्थियों तथा सोसायटी के समर्पित वॉलंटियर्स सहित 700 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

     एन.आर.आई. सर्किल पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचाया और उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

     रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लेकर एक हरित और सुरक्षित भविष्य के निर्माण का वचन दिया।

     रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक एवं अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के सचिव नरेंद्र सिंह रावत ने हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी परिंडा अभियान की शुरुआत करते हुए परिंदों के लिए पानी के पात्र (परेंडे) स्थापित किए, जो जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण है।

     इसी क्रम में निर्मला ऑडिटोरियम में आयोजित “हरी-भरी वसुधा” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने वेस्ट मैटेरियल से निर्मित आकर्षक परिधानों के साथ एक अनूठा फैशन शो प्रस्तुत किया, जिसने ‘रीयूज़ और रीसायकल’ की भावना को सजीव कर दिया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, नगर निगम की उप आयुक्त ममता नागर ने विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर ऐसे प्रयासों के लिए प्रेरित किया।

     सेव अर्थ थीम पर आधारित नृत्य, प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक तथा “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं संदेशपूर्ण बना दिया।

    इस अवसर पर अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के सक्रिय कार्यकर्ता अमित शर्मा एवं सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला एवं एकेडमिक हेड राजेश कंथारिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन को सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पृथ्वी दिवस का आयोजन : आने वाली पीढ़ी के लिए छोड़ें 'प्लास्टिक मुक्त धरती'
    Next Article
    पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘द ट्रिपल प्लेनेटरी क्राइसिस’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment