Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सीएआईटी के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा रमेश गुप्ता का भव्य स्वागत

    2 hours ago

    कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की हाल ही मे नई देल्ही के होटल बेल ला मोंडे मे हुई एजीएम बैठक मे तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर इंदौर निवासी रमेश गुप्ता का व्यापारी संगठनों द्वारा इंदौर के जंजीरवाला चौराहा स्थित हॉल में परम परागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया। सियागंज एसोसिएशन से कार्यकारी अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल अनाज तिलहन व्यापारी संगठन से विजय लाला वरुण मंगल पोलोग्राउंड एसोसियेशन से धीरेन्द्र पटेल विनय कालानी मावा एसोसिएशन से कैलाश खंडेलवाल कैट से ट्रस्ट चेयरमैन धर्मेंद्र खंडेलवाल एवं कटारिया जी इंदौर अध्यक्ष मनीष बिसानी के साथ एफ एम सी जी से प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।गुप्ता ने स्वागत के बाद अपने उद भो दन में कहा व्यापार जगत की समस्याओं के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा और स्थानीय प्रशासन से केंद्र तक आपकी आवाज उठाते रहेंगे एवं जब भी जरूरत होगी हम उपलब्ध रहेंगे! इस अवसर पर विपिन गुप्ता ने आभार जताया! गुप्ता के इंदौर पहुंचते ही खंडेलवाल समाज के व्यापारियों ने रेसीडेंसी क्लब में सम्मान किया जिसमें कबूली चना निर्यात संघ से बृजेश खंडेलवाल, दाल मिल एसोसिएशन से दिनेश कूलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से सुनील खंडेलवाल, सीए एसोशिएशन से सीए सुनील खंडेलवाल, सीए शुभम खंडेलवाल, सीए एस के खंडेलवाल, डॉ झकोठिया, डॉ एम के जैन आदि ने सम्मान किया! एजीएम की वार्षिक बैठक मे सदस्यों ने सर्व सम्मति से केट के अध्यक्ष पद पर बी सी भरतीया, लोक सभा सांसद भाजपा, प्रवीण खंडेलवाल को सेक्रेटरी जेनरल, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता इंदौर , प्रकाश बैद तिनसुकिया, असम, चंपालाल बोथरा उपाध्यक्ष, सूरत, शंकार ठक्कर उपाध्यक्ष, मुंबई, संजय पटवारी झांसी सेक्रेटरी, गवालियर से भूपेंद्र जैन राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सीमा सेठी जयपुर चेयरमैन महिला प्रकोष्ठ, नवनीत गोयल पूर्व सी जीएसटी कमिश्नर भोपाल को रीजनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है!

     

    कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के तीसरी बारनिर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर इंदौर निवासी रमेश गुप्ता ( खंडेलवाल ) को अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने भदाई एवं शुभकामना दी! इसके साथ ही प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने केट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामना एवं भदाई दी एवं अपेक्षा जताई कि सभी व्यापारियो के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक जुट होकर निस्वार्थ भावना से काम करते हुए व्यापार जगत को नई उचाईयो पर ले जा कर देश के विकास मे अहम भागीदारी निभा कर नए आयाम स्थापित करेगे!

    Click here to Read More
    Previous Article
    एलन के कबीर छिल्लर को ऑल इंडिया रैंक-1 - जेईई-मेन में टॉप-10 में 4 आल इंडिया रैंक-1, 5, 6, 8 एलन क्लासरूम से
    Next Article
    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान विभाग को ‘आईयूसीएए (इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स)’ रेफरेंस सेंटर का दर्जा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment