Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचट के भवन विस्तार कार्य का किया भूमि पूजन

    2 hours ago

    3 करोड़ रुपये की लगत से होगा निर्माण

    कोटा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज चेचट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के विस्तार कार्य का भूमि पूजन किया । भवन विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

    मंत्री मदन दिलावर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधानपूर्वक भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ।

    कार्यक्रम में कोटा जिला उप प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, मनोज जैन, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, खैराबाद मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांवर लाल मेघवाल, भाजपा नेता नितिन शर्मा,निहारिका चौहान ,पूर्व नगर पालिका उपा ध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, शंभू सिंह शक्तावत,कौशल बाफना ,पूर्व उप प्रधान सुनील गौतम, भगवत सिंह ,धन कंवर,अतुल शर्मा,विशाल खींची,दिनेश भंडारी,राकेश गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील राठौर, कोटा के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, डॉ नरेंद्र नागर,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार मीणा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रामप्रसाद बनासिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    प्रारंभ में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पहुंचने पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकार डॉ नरेंद्र नागर,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार मीणा, सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ राम प्रसाद बनासिया ने स्वागत अभिनंदन किया ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि,

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment