Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षामंत्री एवं शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की उपस्थिति में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक हुई संपन्न

    1 day ago

    आज पंचम ब्लॉक शिक्षा संकुल जयपुर में शिक्षामंत्री एवं शिक्षा सचिव की उपस्थिति में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें प्रमुख मुद्दा नवीन शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किए जाने,प्रवेशोत्सव,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,विद्यायल एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा,विद्यालय संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने बैठक में कहा कि शिक्षकों के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पड़े

    राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने मांग रखी कि अगला सत्र जल्द शुरू करने से वर्तमान सत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ा है लेकिन फिर भी आगामी सत्र 1 अप्रैल से शुरू होते ही FTB पुस्तके,शिक्षक डायरी,निःशुल्क कपड़े आदि समय पर मिल जाए तो ये कदम बहुत विद्यार्थियों के लिए कारगार साबित होगा और हर सत्र में ऐसी निरंतरता बनी रहेगी।अच्छा निर्णय है डेड महीने पढ़ाई-लिखाई उसके बाद कुछ होमवर्क देकर छुट्टी का सदुपयोग किया जा सकेगा सरकार ग्रीष्मावकाश में 10 दिन की कटौती नहीं कर ग्रीष्मावकाश को यथावत रखें। शिक्षकों से केवल शैक्षणिक कार्य करवाया जाए इसके अलावा गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णतः मुक्त रखा जाए राजकोष से वेतन लेने वाले सभी के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ने चाहिए बोर्ड परीक्षा के दौरान स्थानांतरित किए गए थे वो ग़लत हमेशा गर्मियों की छुट्टी में ट्रांसफर किए जाने चाहिए

    प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि

    विद्यालयों में सप्ताह में मनाए जाने वाले सभी उत्सवों को केवल शनिवार को ही मनाया जाए,पदोन्नति के बाद तुंरत स्कूलों में पदस्थापन दिया जाए,जनगणना में प्रत्येक विद्यालय से 25% से अधिक स्टाफ को नहीं लगाया जाए,बाड़मेर जिले में तृतीय श्रेणी भर्ती 2022 के अध्यापकों का जल्द स्थाईकरण किया जाए

    प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा ने मांग रखी कि नवीन सत्र प्रारंभ होने पूर्व वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता की लंबित तीन सत्रों की पदोन्नति को पूर्ण करवाया जाए,तृतीय श्रेणी अध्यापकों की 6 सत्रों से लंबित पदोन्नति को सरकार द्वारा कोर्ट में उचित पैरवी करते हुए जल्द सम्पन्न कराया जावे, सभी क्रमोन्नत स्कूलों में व्याख्याता पदों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए।

    अन्य संगठनों ने भी अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नवीन सत्र से पूर्व शिक्षामंत्री ने किया शिक्षक संघ प्रतिनिधियों से संवाद
    Next Article
    Star Kid Pressure, Fame, Nepotism & Rejection: Mithun Chakraborty’s Son Exposed Bollywood Secrets🔥

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment