Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    श्लोककण्ठस्थीकरण शास्त्र संरक्षण की मौखिक परम्परा के संवाहक- प्रो.मदनमोहन झा

    1 hour ago

    जयपुर। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर स्थित साहित्य विभाग में गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 को संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया ।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर मदनमोहन झा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक परिसर के निदेशक प्रो.विनोदकुमार शर्मा ने कुलगुरु का स्वागत किया।साहित्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहलता शर्मा ,सहायक आचार्य, डॉ. मधुबाला शर्मा, डॉ. शशी कुमार शर्मा, डॉ कुलदीप सिंह पालावत, व्याकरण पीठ के पीठाध्यक्ष प्रो.अशोक कुमार तिवारी एवं अन्य शिक्षक ,छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा ,मौखिक शास्त्रीय परंपरा एवं संस्कृत साहित्य के प्रति अभिरुचि को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कुलगुरु महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का संस्कृत में बोलना ,श्लोक कंठस्थीकरण करना वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार में श्लोक का शुद्ध उच्चारण मुख्य भूमिका निभाता है। पीठाध्यक्ष महोदय ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया । विभागाध्यक्षा डॉ. स्नेहलता शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि श्लोक केवल कुछ संस्कृत शब्दों का समूह नहीं है बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, ज्ञान और जीवन मूल्यों का अमूल्य भंडार है ।श्लोक हमारी संस्कृति का आधार और ज्ञान का केंद्र है ।प्रतियोगिता के अंत में निर्णायकों ने प्रतिभागियों के उच्चारण ,श्लोक की शुद्धता ,स्वर,लय,स्मरणशक्ति तथा भावाभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया गया ।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्षा जांगिड़ (ज्योतिष विभाग), द्वितीय स्थान पिंकी जाट ( साहित्य विभाग) एवं तृतीय स्थान वंशिता जांगिड़ (व्याकरण विभाग) ने प्राप्त किया ।सांत्वना पुरस्कार हिना वर्मा (साहित्य विभाग), नेपाक रंजन (शिक्षा विभाग) ने प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित हुई एआई सॉन्ग प्रतियोगिता, गर्ल्स को किया सम्मान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment