Language Settings

श्री भवानी निकेतन महिला पीजी महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

1 month ago

400

0

जयपुर। श्री भवानी निकेतन महिला पी.जी. महाविद्यालय, सीकर रोड, जयपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. मीना राठौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समृद्धि पारीक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण तथा 'पावर ऑफ मैनिफेस्टेशन' जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्म-जागरूकता बढ़ाना रहा।

आयोजन समिति में विभागाध्यक्ष कैप्टन डॉ. डिंपल तंवर सहित संयोजक डॉ. दीप कंवर, डॉ. कीर्ति शेखावत एवं ज्योति राठौड़ रहीं। वहीं सह-संयोजक के रूप में भव्या राठौड़, दिव्या यादव, ऐना कुमावत एवं पायल शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

Click here to Read More
Previous Article
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में बॉलीवुड थीम पर आयोजित हुई फ्रेशर्स पार्टी 2026
Next Article
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ”तनाव से संतुलन की ओर“ विषय पर इंटरैक्टिव सेशन आयोजित

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment