Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन 24 एवं 25 अप्रैल को

    1 hour ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक साहित्य महोत्सव “सागा’25” के अवसर पर आप एवं आपके प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान को हार्दिक आमंत्रण है। यह दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम “विश्व लोक साहित्य’’ रखी गई है, जिसके अंतर्गत विश्वभर की लोक कथाओं, मिथकों एवं सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव की शोभा प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, लेखकों और मीडिया व्यक्तित्व -जैसे नंद भारद्वाज, डॉ. रेखा भटनागर, डॉ. अंशु वर्मा एवं प्रो. मिनी नंदा की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी। प्रमुख आकर्षण निम्नलिखित हैंः

    कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँः

    ’ उद्घाटन समारोह एवं नाट्य प्रस्तुति (24 अप्रैल, प्रातः 10ः30 बजे से)

    ’ लेखक संवाद एवं साहित्यिक चर्चा

    ’ अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक आयोजन

    ’ समापन समारोह एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति (25 अप्रैल)

    आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन के कवरेज हेतु अपने प्रतिनिधि/फोटोग्राफर को प्रेषित करने की कृपा करें।

    स्थानः इंडोर पूलसाइड एरिया, कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर

    दिनांकः 24 व 25 अप्रैल 2026

    समयः प्रातः 10ः30 बजे से

    Click here to Read More
    Previous Article
    सिक्किम के राज्यपाल ने तख्तगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का किया अनावरण
    Next Article
    खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment