Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के केंद्रीय पुस्तकालय में विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन

    1 month ago

    दीपशिखा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के केंद्रीय पुस्तकालय में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर पुस्तकालय जागरूकता सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना तथा पुस्तकों और पुस्तकालय के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष सुश्री सोनिया गौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का अमूल्य स्रोत हैं और पुस्तकालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने तथा अधिक से अधिक पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुश्री मंजू वर्मा एवं फैकल्टी सदस्यों का विशेष समन्वय एवं सहयोग रहा, जिसके कारण यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रीता बिष्ट ने अपने संदेश में कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन की सच्ची मार्गदर्शक होती हैं और विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने पुस्तकालय द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पुस्तकालय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

    संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकालय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित करने के लिए पुस्तकों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाना चाहिए।

    वाइस चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराणा ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन और पुस्तकों से जुड़ाव ही सफलता की कुंजी है तथा पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को विश्व पुस्तक दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका की सामाजिक पहल: कुम्हारियावास के सरकारी विद्यालय में वाटरकुलर स्थापित
    Next Article
    Mumtaz Patel Exclusive: Ahmed Patel की बेटी का बेबाक सच Congress की कमजोरियाँ, Rahul Gandhi पर सवाल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment