Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा कॉलेज में समाजोपयोगी शिविर का सफल आयोजन किया गया

    3 months ago

    दीपशिखा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सीतापुरा में तीन दिवसीय समाजोपयोगी शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्रकुमारगुप्ता द्वारा किया गया।

     

    शिविर के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम दिन स्वच्छता पखवाड़ा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सर्वेक्षण, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, रंगोली, मेंहदी एवं मटका पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में सामाजिक चेतना और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया।

     

    द्वितीय दिन विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकशी, शतरंज, कैरम बोर्ड सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

     

    शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को पुष्कर (अजमेर) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक जानकारी प्राप्त हुई।

     

    यह समाजोपयोगी शिविर चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना के मार्गदर्शन, प्राचार्या डॉ. राजेंद्रकुमारगुप्ता के निर्देशन तथा डॉ. श्वेता शर्मा एवं तरुण रोहिल्ला के सफल समन्वय से सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी
    Next Article
    कांस्टेबल नव नियुक्ति समारोह- ‘बिना सिफारिश और बिना खर्चे के युवाओं को मिल रही नौकरी’, ’भजनलाल सरकार ने पेपरलीक से राजस्थान को दिलाई निजात’, तीन नए कानून शरीर, संपत्ति और सम्मान की रक्षा की गारंटी - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment