Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ‘आत्म अवलोकन’- इमोशनल लैब का हुआ शुभारंभ

    55 minutes ago

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को सेंटर फॉर काउंसलिंग एंड गाइडेंस ने मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से ‘आत्म अवलोकन’- इमोशनल लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने लैब का उद्घाटन किया। यह पहल छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनके भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करने की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इमोशनल लैब में छात्राओं के लिए विभिन्न सरल एवं रोचक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इनमें क्ले मॉडलिंग, स्ट्रेस बॉल, मंडला कलरिंग, जेंगा, लूडो, पज़़ल्स तथा अन्य रचनात्मक खेल शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं को तनाव से राहत प्रदान करना, एकाग्रता बढ़ाना, सकारात्मक सामाजिक संवाद को प्रोत्साहित करना तथा दैनिक जीवन में आने वाले तनाव को सहज और रचनात्मक तरीके से प्रबंधित करने के अवसर उपलब्ध कराना है। इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी, एवं प्राध्यापिका सोना मिश्रा, जेनिस हाशमी तथा काउंसलर शुभि शर्मा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से स्थापित यह इमोशनल लैब छात्राओं को अपनी भावनाओं को समझने, स्वयं के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करेगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ”तनाव से संतुलन की ओर“ विषय पर इंटरैक्टिव सेशन आयोजित
    Next Article
    मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फ्लैश मॉब का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment