Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व पृथ्वी दिवस पर हुई कार्यशाला में राजकीय काॅलेज गंगापोल, जयपुर की सैकड़ों छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण की प्रतिज्ञा ली

    2 hours ago

    जयपुर।

    एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेचर क्लब के तत्वावधान में एक विशेष कार्यशाला एवं पृथ्वी संरक्षण शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य व्याख्यान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने “पृथ्वी पर बेहतर जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा—

    “आज हम सब यहाँ केवल एक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि अपनी पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्य को समझने और निभाने के लिए एकत्रित हुए हैं…”

    मुख्य व्याख्यान के पश्चात आयोजित खुली चर्चा सत्र में छात्राओं ने पौधारोपण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित अपनी जिज्ञासाएँ एवं समस्याएँ प्रस्तुत कीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों एवं प्राध्यापकों द्वारा किया गया। इस सत्र में श्रीमती चेतना सहल, प्रो. निधि माथुर, डॉ. दिलीप पंवार एवं डॉ. शीबा हैदर ने अपने विचार साझा करते हुए छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।

    कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, स्टाफ एवं छात्राओं ने सामूहिक रूप से पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ ली और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

    इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती अनीता कटारा एवं समन्वयक डॉ. बचन सिंह रहे। कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. राज कुमार बैरवा द्वारा किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जागरूकता समारोह का आयोजन, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
    Next Article
    पृथ्वी दिवस का आयोजन : आने वाली पीढ़ी के लिए छोड़ें 'प्लास्टिक मुक्त धरती'

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment