Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विधिक साक्षरता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक पहल

    1 hour ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “कानून की समझ से सशक्त जीवन” विषय पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस आयोजन की सराहना की और विधिक जागरूकता को छात्राओं के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन, जयपुर की प्राचार्य डॉ. वर्तिका अरोड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित किया। डॉ. वर्तिका अरोड़ा ने संवैधानिक अधिकारों, कानूनी जागरूकता तथा न्याय तक पहुँच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, बाल संरक्षण, उत्तराधिकार अधिकारए साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित प्रमुख कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन एवं डॉ. मनीषा माथुर ने भी छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों को जानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 138 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागाध्यक्ष (यूजी) डॉ. प्रेरणा सिंह लवानिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन में सहायक आचार्य डॉ. आशु सिन्हा की सक्रिय भागीदारी रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नारीवादी आलोचना विषय पर दो दिवसीय शोध पत्र प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    यूआई/यूएक्स डिज़ाइन एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग’ पर कार्यशाला आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment