Language Settings

भारतीय नौसेना के जहाज ‘सह्याद्रि’ की वियतनाम के दा नांग बंदरगाह की यात्रा संपन्न

9 minutes ago

1

0

भारतीय नौसेना के स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि ने सुदूर पूर्व में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत 20 से 22 नवंबर, 2026 तक वियतनाम के दा नांग बंदरगाह की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। आईएनएस सह्याद्रि ने इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेशेवर और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत, दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मियों के बीच एक-दूसरे के जहाजों का दौरा तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल रहे। इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने के अवसर मिले। भारत-वियतनाम समुद्री साझेदारी दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच निरंतर संपर्क और समुद्री सहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आईएनएस सह्याद्रि की यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप, मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ समुद्री साझेदारी को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने के भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

 

-------------------------------

 

 

Click here to Read More
Previous Article
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र बना आयुष मंडप, निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और योग से जुड़ रहे लोग
Next Article
भारत में फूलों की खेती बनी किसानों की आय और निर्यात का नया आधार, वैश्विक बाजारों में बढ़ रही मांग

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment