Language Settings

गांवों के विकास की मजबूत कड़ी हैं पंचायत जनप्रतिनिधि: राठौड़

8 minutes ago

1

0

राठौड़ ने जोबनेर और झोटवाड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों से की मुलाकात, दी जीत की बधाई

जयपुर। कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से सोमवार को जोबनेर एवं झोटवाड़ा पंचायत समिति के चुनावों में विजयी हुए नवनिर्वाचित सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी विजयी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनविश्वास पर खरा उतरने और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

राठौड़ ने कहा कि पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय समस्याओं का समाधान और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी सदस्यों से जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए सेवा भाव और जवाबदेही के साथ अपने दायित्व निभाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के गांवों और शहरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

 

Click here to Read More
Previous Article
1 जून 2002 को या इसके बाद दो से अधिक संतान होने पर प्रसूति अवकाश, सीसीएल, प्रमोशन, वित्तीय उन्नयन, सीधी भर्ती के सेवा नियमों बदलाव किया जाए -- विपिन प्रकाश शर्मा
Next Article
कैट 2026: 29 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment