Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    15 मार्च को पटना में होगा 7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स जुटेंगी भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज हस्तियाँ रंगारंग अवार्ड्स नाइट्स में 60 श्रेणियों में दिया जायेगा अवार्ड

    1 day ago

    पटना। भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित का सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 7वां संस्करण 15 मार्च 2026 को सायं 6 बजे बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। आयोजकों नें बताया कि इस बार अवॉर्ड समारोह को और अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अनुभव मिलेगा।

     

    सरस सलिल के इंचार्ज भानु प्रकाश राणा ने जानकारी दी है कि नामांकित फिल्मों और कलाकारों का चयन जूरी द्वारा किया गया है जिन्हें विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस और स्टार नाइट मुख्य आकर्षण रहेंगे।

     

    आयोजन समिति से जुड़े बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने बताया कि डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए इस बार अवॉर्ड्स को तीन वर्गों—थिएटर रिलीज फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब/टीवी कंटेंट—में बांटकर सम्मानित किया जाएगा।

     

    बताया गया कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स की शुरुआत वर्ष 2020 में से हुई थी और इसके बाद अयोध्या, बस्ती और लखनऊ में इसके सफल आयोजन हो चुके हैं। पिछले वर्ष लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छठे संस्करण में 50 से अधिक श्रेणियों में कलाकारों को सम्मानित किया गया था।

     

    अब तक हुए अवॉर्ड समारोह में यह अवॉर्ड दिनेशलाल यादव 'निरहुआ', अरविंद अकेला 'कल्लू', प्रदीप पांडे 'चिंटू', अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, रक्षा गुप्ता, मनोज टाइगर, प्रियंका सिंह, सीपी भट्ट, संजय कुमार श्रीवास्तव,विजय खरे, केके गोस्वामी, शुभम तिवारी, माही खान, मनोज भावुक, प्रसून यादव, कविता यादव, अनुपमा यादव, अंतरा सिंह 'प्रियंका', समर सिंह, सहित कई नामचीन एक्टरों को मिल चुका है। पिछले वर्ष लखनऊ में हुए अवॉर्ड शो में लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और अभिनेत्री अंजना सिंह सहित कई चर्चित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों और मीडिया की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

    आयोजकों ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों और तकनीशियनों को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। सिने प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस सांस्कृतिक उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
    Next Article
    U.S. Issues 30-Day Waiver Allowing India to Purchase Russian Oil Amid West Asian Supply Crisis

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment