Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

    2 days ago

    कानोड़िया पीजी महाविद्यालय, जयपुर के करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेंटर द्वारा दिनांक 5 मार्च 2026 को छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस प्लेसमेंट ड्राइव में श्योरपाथ तथा ह्यूमालाइफ हेल्थकेयर कंपनियों द्वारा रिलेशनशिप मैनेजमेंट, कंटेंट क्रिएशन, ह्यूमन रिसोर्सेज तथा ऑपरेशन्स से संबंधित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की गई। श्योरपाथ द्वारा रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव एवं कंटेंट क्रिएशन के पदों के लिए अवसर प्रदान किए गए, जबकि ह्यूमालाइफ हेल्थकेयर द्वारा एचआर स्पेशलिस्ट तथा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए भर्ती की गई। प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने, उद्योग की अपेक्षाओं को समझने तथा अपने करियर के लिए नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 17 छात्राओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने चयनित छात्राओं को बधाई दी

    Click here to Read More
    Previous Article
    डेटा आधारित समीक्षा का असर: करौली बना प्रदेश का टॉप परफॉर्मिंग जिला
    Next Article
    15 मार्च को पटना में होगा 7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स जुटेंगी भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज हस्तियाँ रंगारंग अवार्ड्स नाइट्स में 60 श्रेणियों में दिया जायेगा अवार्ड

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment