Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डेटा आधारित समीक्षा का असर: करौली बना प्रदेश का टॉप परफॉर्मिंग जिला

    2 days ago

    — शिक्षा विभाग की एकेडमिक रैंकिंग जारी: झुंझुनूं–हनुमानगढ़ टॉप 3 में शामिल

    जयपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने फरवरी-2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग जारी कर दी है। ताज़ा रैंकिंग में करौली जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। झुंझुनूं दूसरे और हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं पिछले महीने टॉप-3 में शामिल चूरू इस बार फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। डूंगरपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर और गंगानगर टॉप 10 में शामिल हैं।

     

    एकेडमिक रैंकिंग का उद्देश्य जिलों के प्रदर्शन की नियमित, डेटा-आधारित समीक्षा करना और स्कूल शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत बनाना है। विभाग की ओर से जारी यह रैंकिंग प्रदेश के सभी जिलों के शैक्षणिक परिणामों, विद्यालयों के दैनिक संचालन और विभिन्न गवर्नेंस संकेतकों में प्रदर्शन का समग्र आकलन प्रस्तुत करती है। 

     

    एकेडमिक रैंकिंग में कॉम्पिटेंसी-बेस्ड असेसमेंट (CBA), ओरल रीडिंग फ्लुएंसी (ORF) असेसमेंट और बोर्ड परीक्षा के परिणामों को विशेष महत्व दिया गया है, ताकि जिलों का प्रदर्शन केवल प्रशासनिक दक्षता ही नहीं बल्कि वास्तविक शैक्षणिक प्रभाव को भी दर्शा सके। रैंकिंग में छात्रों की नियमित उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता, फील्ड विजिट के माध्यम से निगरानी और शैक्षणिक मूल्यांकन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन जैसे प्रमुख मानकों को शामिल किया गया है। सीखने के परिणामों पर बढ़ते जोर और उच्च स्तर पर नियमित प्रदर्शन समीक्षाओं के चलते जिला रैंकिंग स्कूल शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही, लक्षित सहयोग और निरंतर सुधार का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है।

     

    ताज़ा रैंकिंग के अनुसार करौली, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ शीर्ष तीन स्थानों पर हैं, जबकि बारां, उदयपुर और जोधपुर सूची में अंतिम पायदान पर रहे हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वी एम ओ यू:M.Sc तथा B.Ed की प्रथम आवंटन सूची जारी , अगले सप्ताह होगी काउंसलिंग
    Next Article
    कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment