Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    180 लाख की लागत से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास

    1 day ago

    सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र के तखतगढ़ के सौंदर्यीकरण और विकास को गति देते हुए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तखतगढ़ की मुख्य सड़क पर प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार (वेलकम गेट) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

    ₹180 लाख की लागत से निखरेगी नगर की सूरत

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि तखतगढ़ नगर के इस प्रमुख मार्ग को एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगभग ₹180 लाख (1.80 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रवेश द्वार का निर्माण आधुनिक और आकर्षक स्थापत्य कला के अनुरूप किया जाएगा। मंत्री कुमावत ने कहा कि यह प्रवेश द्वार न केवल तखतगढ़ नगर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देगा, बल्कि यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और प्रवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस सौगात के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, नगरपालिका के ईओ महेंद्र बंजारा, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मण्डल अध्यक्ष पारस घांची, सुमेरपुर के तहसीलदार मोहनलाल चौधरी, पूर्व मण्डल महामंत्री दिनेश कुमावत, मण्डल उपाध्यक्ष राम सिंह, मण्डल मंत्री राजेश कुमावत, व्यापार एवं उधोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चम्पालाल कुमावत सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    छात्र अधिकारों की लड़ाई में बड़ा कदम: जंतर-मंतर पर हुए अत्याचार के विरोध में आरयू छात्र नेता शुभम रेवाड़ राजस्थान विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
    Next Article
    राजकीय महाविद्यालय में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया पौधारोपण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment