Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजकीय महाविद्यालय में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया पौधारोपण

    1 hour ago

    सुमेरपुर। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तखतगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित हुआ है। क्षेत्र के नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन में भव्य प्रवेशोत्सव एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री कुमावत ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल शैक्षणिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह आधुनिक और नवनिर्मित महाविद्यालय भवन क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। यह परिसर विद्यार्थियों की प्रतिभा और क्षमताओं को तराशकर उन्हें नई दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

    पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान ‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। कैबिनेट मंत्री, कॉलेज प्रशासन, अतिथियों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में 400 पौधों का रोपण किया। मंत्री ने युवाओं से इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    सुंदरकांड पाठ से गूंजा परिसर, प्रदेश की खुशहाली की कामना

    शिक्षा और पर्यावरण के साथ-साथ कार्यक्रम में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक रंग भी देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, तखतगढ़ इकाई की ओर से कॉलेज परिसर में श्रद्धापूर्ण सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री कुमावत ने इस भक्तिमय पाठ में सम्मिलित होकर सामूहिक आरती की और राजस्थान प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगलकामना की।

    इस अवसर पर पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नोडल प्राचार्य डॉ. भूराराम, समाजसेवी कांतिलाल सोनी, एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री साहिल माली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एबीवीपी के पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    180 लाख की लागत से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास
    Next Article
    तखतगढ़ में गूंजी जनकल्याण की गूंज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment