Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तखतगढ़ में गूंजी जनकल्याण की गूंज

    1 hour ago

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 'शहरी सेवा शिविर' में बांटे पट्टे

     सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तखतगढ़ नगरपालिका परिसर में एक विशेष दौरे के दौरान विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री कुमावत ने स्वायत्त शासन विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘शहरी सेवा शिविर अभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित फॉलो-अप शिविर का औचक निरीक्षण और विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें मौके पर ही राहत राशि व प्रमाण-पत्र सौंपे।

    पीएम आवास और स्वनिधि योजना से चमकी गरीबों की तकदीर

    शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री ने आमजन को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के चेक वितरित किए। कुमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत मकान पक्का करने के सपने को साकार करते हुए 11 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये के चेक सौंपे। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 7 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 15-15 हजार रुपये की ऋण सहायता राशि प्रदान की।

     

    पट्टे और पेंशन प्रमाण-पत्रों का हुआ हाथों-हाथ वितरण

    शिविर में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करते हुए वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री कुमावत ने धारा 69-क के तहत लंबे समय से अपने आशियाने के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे 9 लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए। इसके साथ ही कुमावत ने संपत्ति के हस्तांतरण और राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त करते हुए 7 नागरिकों को नामांतरण (म्यूटेशन) प्रमाण-पत्र सौंपे गए। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा का कवच देते हुए 2 लाभार्थियों को मौके पर ही पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

    मंत्री ने कहा- अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे लाभ

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने तखतगढ़ नगरपालिका प्रशासन और स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक इस अभियान के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। 'शहरी सेवा शिविर अभियान-2026' का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि लोगों को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद उनके द्वार पर आकर काम करे।

    इस फॉलो-अप शिविर के दौरान एसडीएम कालूराम कुम्हार, सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, तख्तगढ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) महेंद्र बंजारा,जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, तख्तगढ के मण्डल अध्यक्ष पारस घांची, निवर्तमान पार्षद देवाराम चौधरी, पूर्व मण्डल महामंत्री दिनेश कुमावत, मण्डल उपाध्यक्ष रामसिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजकीय महाविद्यालय में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया पौधारोपण
    Next Article
    डॉ बी एल देवन्दा को मिला शिक्षा शिरोमणि सम्मान- 2026

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment