Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आईआरएस अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साहः राजस्थान, GNDU, LPU और सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की धमाकेदार जीत

    2 hours ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मंडल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय हँडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज मैदान पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। आयोजन सचिव डॉ. प्रतिभा सिंह रतनू ने बताया कि प्रतियोगिता अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है। आज के कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में आईआरएस (IRS) लोकेन्द्र मीणा और आईआरएस (IRS) इन्द्र मीणा उपस्थित रहे। अतिथियों ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    आज के सबसे प्रमुख मुकाबले में मेजबान राजस्थान यूनिवर्सिटी ने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी, चिदंबरम को 40-31 के अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही राजस्थान के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा और हाफ टाइम तक 19-12 की बढ़त बना ली थी। राजस्थान की ओर से दिनेश ने सर्वाधिक ४ गोल दागे, जबकि सुमित, मोहित और जसमन ने 5-5 गोल का योगदान दिया।

     

    सुबह के सत्र में GNDU अमृतसर ने शानदार तालमेल दिखाते हुए मणिपुर यूनिवर्सिटी को 36-18 के बड़े अंतर से हराया। अमृतसर की जीत में हर्षदीप ने सर्वाधिक 9 गोल किए। वहीं एक अन्य मुकाबले में LPU फगवाड़ा ने KAHE कोयंबटूर को 35-28 से पराजित किया, जिसमें LPU के मनीष ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 12 गोल दागे। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट ने भी अपना विजय अभियान जारी रखते हुए USTM मेघालय को 42-29 के अंतर से हराया। सौराष्ट्र की ओर से आशीष ने सर्वाधिक 9 गोल किए।

     

    लीग चरण के अंतर्गत बचे हुए 4 महत्वपूर्ण मुकाबले आज शाम को खेले जाएंगे, जिनके परिणामों के आधार पर नॉकआउट दौर की स्थिति स्पष्ट होगी। इन मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    “इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल 2026” का आयोजन 25 को
    Next Article
    विश्व पृथ्वी दिवस पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में जागरूकता वीडियो कार्यक्रम आयोजित

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment