Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व पृथ्वी दिवस पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में जागरूकता वीडियो कार्यक्रम आयोजित

    2 hours ago

    विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के सहयोग से जागरूकता वीडियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    ‘Invest in Our Planet' विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने संबंधी जागरूकता वीडियो प्रस्तुत किए गए। चयनित वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।

     

    विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन ने अपने संदेश में कहा कि यह आयोजन संस्थान की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक प्रयास सराहनीय हैं।

     प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

    कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने आयोजन की सफलता पर आईक्यूएसी एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करते हैं।

     वहीं, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रजनी माथुर ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

    डॉ. प्रेम कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी संरक्षण केवल संस्थाओं या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, क्योंकि पृथ्वी की सुरक्षा ही भविष्य की सुरक्षा है।

    कार्यक्रम में डॉ. चारु दुबे एवं मनीषा यादव सहित अन्य संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

    कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आईआरएस अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साहः राजस्थान, GNDU, LPU और सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की धमाकेदार जीत
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका की सामाजिक पहल: कुम्हारियावास के सरकारी विद्यालय में वाटरकुलर स्थापित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment