Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “आरम्भ-2026: नई शुरुआत, नए सपने और सफलता की नई उड़ान” — रीजनल कॉलेज में इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

    1 hour ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज, सीतापुरा, जयपुर के इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु कॉलेज के ऑडिटोरियम में ओरिएंटेशन प्रोग्राम “आरम्भ-2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों के साथ-साथ सीनियर विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक समारोह एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। सीनियर विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक के नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण वर्मा, सेंटर हेड, सीआईआई एवं लघु उद्योग भारती, जयपुर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्योग जगत, कौशल विकास, इंटर्नशिप एवं उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

    डायरेक्टर, रीजनल कॉलेज कैंपस, डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित किया।

    इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री सौरभ पाटनी ने कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. केदार नारायण बैरवा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

    चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने कहा, “कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के भविष्य की नींव तैयार करता है। विद्यार्थी शिक्षा के साथ अनुशासन, कौशल एवं सकारात्मक सोच को अपनाकर अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ें।”

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने कहा, “नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं और नए अवसरों का द्वार खोलती है। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचानें, निरंतर सीखते रहें और अपने ज्ञान एवं कौशल से सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें।”

    कार्यक्रम में इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक के नवागंतुक तथा सीनियर विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कॉलेज के सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अमित कुमार एवं विनीता गौतम ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र सक्सेना ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पारंपरिक वैदिक विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता मानसिक स्वास्थ्य, हृदय रोग एवं मनोदैहिक विकारों पर होगा वैज्ञानिक अध्ययन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment