Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अभिव्यक्ति क्लब ने आयोजित की ‘जस्ट ए मिनट’ प्रतियोगिता’

    2 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के अभिव्यक्ति क्लब (हिंदी एवं अंग्रेज़ी) द्वारा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में ’जस्ट ए मिनट’ (JAM) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अभिव्यक्ति कौशल का महत्व बताते हुए सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- वालिनी ओझा, बीसीए सेमेस्टर प्रथम, द्वितीय पुरस्कार- जानवी बगोरिया, बीबीए सेमेस्टर प्रथम और वृतिका, बी.एस.सी. बायोलॉजी सेमेस्टर पंचम, तृतीय पुरस्कार- टिया कुमारी, बी.ए. सेमेस्टर प्रथम और हर्षिका शर्मा- बी.ए. ऑनर्स को मिला। प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने दिए गए विषय पर एक मिनट में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का निर्णयन डॉ. टीना सिंह एवं ऋषिता शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का विभिन्न मानदंडों पर मूल्यांकन किया तथा उनके प्रयासों और उत्साह की सराहना की। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। प्रतियोगिता ने छात्राओं को झिझक दूर करने तथा प्रभावी सार्वजनिक भाषण और संचार कौशल विकसित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नो योर स्टूडेंट्स (KYS)’ सत्र का आयोजन किया गया
    Next Article
    3477 गोशालाओं में से 3207 गोशालाओं के अनुदान की वित्तीय स्वीकृति जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment