Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    3477 गोशालाओं में से 3207 गोशालाओं के अनुदान की वित्तीय स्वीकृति जारी

    2 hours ago

    जयपुर। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि राज्य सरकार गोशालाओं के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है तथा गोवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। गोशालाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने दो चरणों में अनुदान की राशि में क्रमशः 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की जिससे गोशालाओं का अनुदान दो सालों में कुल 25 प्रतिशत बढ़ गया।

    गोपालन मंत्री कुमावत ने बताया कि गोशालाओं के बिलों के पुनर्भरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। विभाग द्वारा गोशालाओं को अनुदान का भुगतान निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के तहत किया जाता है। जिसका पालन करते हुए पिछले दिनों बारां जिले में आयोजित कार्यक्रम में दूसरे चरण के लिए 751 गोशालाओं को 250.00 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 25-26 में दूसरे चरण की अनुदान प्रक्रिया के बिलों के पुनर्भरण के लिए कुल 3477 गोशालाओं ने आवेदन किया था जिनमें से 1892 गोशालाओं को 557.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष गोशालाओं के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है शीघ्र ही उनका भुगतान भी कर दिया जाएगा। कुमावत ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दूसरे चरण के लिए 3477 गोशालाओं में से 3418 के भुगतान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर 3207 की वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। आईएफएमएस पर 3165 गोशालाओं के लिए 938.62 करोड़ के बिल भुगतान के लिए अग्रेषित किए गए थे जिनमें से 1892 गोशालाओं को 555.86 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष गोशालाओं के बिलों का भुगतान प्रक्रियाधीन है। मंत्री कुमावत ने कहा कि विभाग का उद्देश्य पात्र गोशालाओं को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना तथा अनुदान व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अभिव्यक्ति क्लब ने आयोजित की ‘जस्ट ए मिनट’ प्रतियोगिता’
    Next Article
    नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment